जायसवाल विकास समिति ने जागृति पत्रिका प्रकाशन का लिया निर्णय

Report By Sanjay Kumar Chaudhary Gorakhpur : जागृति पत्रिका का दसवां अंक प्रकाशन का निर्णय जायसवाल विकास समिति गोरखपुर की एक बैठक साहेबगंज स्थित गीतांजलि होटल में समिति के संयुक्त मंत्री नरेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। बैंठक की अध्यक्षता बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने किया तथा संचालन महामंत्री अजय कुमार जायसवाल द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा प्रकाशित होने वाली जागृति पत्रिका का दसवां अंक प्रकाशित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने बताया कि इस पत्रिका में समिति की गतिविधियों के साथ विवाह योग्य लड़कें- लड़कियों का विवरण निःशुल्क प्रकाशित किया जाएगा। इस निमित्त समिति के क्षेत्रिय संयोजको, आजीवन सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वें अपने परिक्षेत्रों में निवास कर रहे परिवारों तथा उनके विवाह योग्य लड़कें-लड़कियों का विवरण निर्धारित प्रोफार्मा पर भर कर अविलंब जमा कर दें। ताकि पत्रिका समय से प्रकाशित हो सकें।
समिति के मुख्य संरक्षक कृष्ण मुरारी जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रकाशित होने वाली पत्रिका में प्रकाशित विवाह योग्य लड़कें-लड़कियों के विवरण और मोबाइल नंबर से समाज के लोगों को घर बैठे विवाह के सम्बन्ध में बातें करने की सुविधा उपलब्ध हो जाती हैं। जिससे अनावश्यक भाग-दौड़ करने से राहत मिलती हैं।
महामंत्री अजय कुमार जायसवाल के प्रस्ताव पर विचार विमर्श के उपरांत कार्यकारिणी सदस्य सेवा निवृत्त आकाशवाणी बालिस्टर प्रसाद गुप्ता व महिला समिति की संगठन मंत्री सिन्धु जायसवाल को समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल विवाह योग्य लड़कें-लड़कियों का विवरण रजिस्टर पर नोट करने के लिए अधिकृत किया।
बैंठक को ओमप्रकाश, अवधेश कुमार गुप्ता, सुरेश चन्द्र जायसवाल, नरेंद्र कुमार, सुभाष चन्द्र, तोता मणि गुप्ता, ई. सुकान्त जायसवाल, रमेश कुमार, अनिल कुमार, बालिस्टर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, रामजीत गुप्ता, अजय कुमार,सुधीर कुमार जायसवाल, सुधानन्द, राजदेव, आर्येन्दु, कमल किशोर ने भी सम्बोधित किया।

Digital Griot